माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअरों की संख्या एक करोड़ हो गई है और उनका कहना है कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही है।
32 वर्षीय प्रियंका ने इस समर्थन पर आभार जताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ''खुद को लोगों की पसंदीदा महसूस करने के लिए मेरे पास एक करोड़ वजहें हैं। खुद को भाग्यशाली महसूस करने के लिए मेरे पास एक करोड़ वजहें हैं।''
ट्विटर पर प्रियंका के 1 करोड़ फॉलोअर
-
Monday, June 22, 2015


