'जॉली एलएलबी' कबीर खान की पसंदीदा फिल्म

'जॉली एलएलबी' कबीर खान की पसंदीदा फिल्म
अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रचार में व्यस्त निर्देशक कबीर खान की पसंदीदा फिल्म 'जॉली एलएलबी' है। सुभाष कपूर निर्देशित 'गुड्डू रंगीला' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कबीर ने कहा, `मैं सुभाष कपूर की फिल्में पसंद करता हूं, इसलिए 'गुड्डू रंगीला' को लेकर बेहद उत्साहित था। मैं अरशद वारसी के काम को भी पसंद करता हूं। 'जॉली एलएलबी' मेरी पसंदीदा फिल्म है।`

इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बारे में भी बात की और सलमान खान की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, `सलमान खान सुपरस्टार हैं। वह देश के बड़े सितारे हैं। उनकी फिल्में अक्सर ईद पर प्रदर्शित होती है, जो खूब सफल हुई हैं। 'एक था टाइगर' भी ईद पर प्रदर्शित हुई थी और यह बेहद सफल रही थी। हम इस साल भी वही उम्मीद कर रहे हैं।`

'बजरंगी भाईजान' ईद पर प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें सलमान के साथ करीना कपूर भी हैं।

End of content

No more pages to load