बॉलीवुड में कपूर और खान की तो भरमार है लेकिन अब जल्द ही एक खन्ना की एंट्री होने वाली है। जी हां, खबरों की मानें तो राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना के बाद विनोद खन्ना के तीसरे बेटे साक्षी खन्ना भी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। साक्षी खन्ना को बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विनोद खन्ना की तरह नजर आने वाले साक्षी को संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म के जरिये लांच करने जा रहे है। साक्षी से लगभग तीन वर्ष पहले संजय लीला भंसाली मिले थे और भंसाली ने साक्षी को लॉन्चिंग करने की बात कही थी।
अब वह इसे परफेक्ट समय मान रहे हैं। भंसाली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। यह एक युजिकल लव स्टोरी होगी।
गौरतलब है कि विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना ने बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्मों में रूचि नहीं ली। उन्होंने अपने रूचि अनुसार फिल्में और टीवी शो किए। अक्षय खन्ना ने बॉर्डर, दिल चाहता है जैसी कुछ उम्दा फिल्में की, लेकिन बाद में उनकी चमक जल्दी ही फीकी पड़ गई। बहरहाल, अब देखना ये होगा साक्षी की पहली डेब्यू बॉलीुड में कैसी पारी खेल पाती है।
भंसाली की फिल्म से शुरुआत करेंगे विनोद खन्ना के बेटे साक्षी
-
Sunday, July 05, 2015


