सलमान खान ने कहा, फिलहाल कोई शादी नहीं

सलमान खान ने कहा, फिलहाल कोई शादी नहीं
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के प्रशंसक भले ही लंबे समय से अपने पसंदीदा अभिनेता को विवाह बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हों, लेकिन सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि वे प्यार में पूरा यकीन रखते हैं।

जब भी सलमान से शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है तो वे एक अलग ही जवाब लेकर आते हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह अरेंज मैरिज के लिए भी विचार कर सकते हैं लेकिन जब कल रात उनसे पूछा गया कि वह किसी लड़की में किन गुणों को खोजते हैं तो उन्होंने कहा, ''शादी का विचार रद्द हो चुका है, प्यार लौट आया है।''

49 वर्षीय सलमान की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है, फिर चाहे वह सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी के साथ उनका प्रेम संबंध रहा हो या फिर ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ के साथ उनके संबंधों की चर्चाएं रही हों।

सलमान दरअसल अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'आज की पार्टी' के लॉन्च के अवसर पर बोल रहे थे।

कबीर खान के निर्देशन में सलमान के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load