अल पचीनो का बड़ा प्रशंसक : टाइगर श्रॉफ

अल पचीनो का बड़ा प्रशंसक : टाइगर श्रॉफ
अभिनेता टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

टाइगर ने यहां प्लेनेट फैशन शो के लांच मौके पर कहा, "बॉलीवुड में मेरे पिता मेरे स्टाइल आइकॉन हैं। हॉलीवुड में मैं अल पचीनो का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में भी बात की। एक्शन स्टार जैकी चैन ने टाइगर को फिल्म 'कुंग फू योगा' का भी प्रस्ताव दिया है।

इस पर टाइगर कहते हैं, "इस पर बातचीत अभी जारी है। मैंने अभी यह फिल्म साइन नहीं की है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अपने करियर की शुरुआत में इस तरह का प्रस्ताव मिला और जैकी चैन हमेशा ही मेरी प्रेरणा रहे हैं।"

End of content

No more pages to load