शाहरुख प्रशंसक के 'मन्नत' को गंदा करने से निराश

शाहरुख प्रशंसक के 'मन्नत' को गंदा करने से निराश
बॉलीवुड के किंग खान और अभिनेता शाहरुख खान को खून-पसीने की कमाई से बांद्रा में बनाए अपने बंगले मन्नत पर अज्ञात प्रशंसक के पेंट से संदेश लिखने से बहुत निराशा हुई।

49 वर्षीय शाहरुख को इस हरकत से बहुत मायूसी हुई। उन्होंने अपनी निराशा ट्विटर पर व्यक्त करते हुए लिखा, "कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब आपने घर खाली छोड़ा हो और किसी ने इसे गंदा न किया हो।"


गुमनाम प्रशंसक द्वारा लिखे गए संदेश बुधवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे। शाहरुख के चार-मंजिला बंगले पर किसी ने पेंट से 'लव यू एसआरके' और 'सी यू फिफ्टीन्थ' जैसे संदेश लिखे। इन्हें लिखने वाले ने नीचे अपना नाम 'गौरव' लिखा है।

शाहरुख इस वक्त राहुल ढोलकिया की 'रईस' और रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load