आज फिल्म 'ब्रदर्स' का बहु चर्चित गाना 'मेरा नाम मैरी' रिलीज हो गया है। इस गाने को देखने का बाद ये कहा जा सकता है कि यह करीना का अब तक सबसे हॉट और बोल्ड अवतार है।
इस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा और करीना कपूर पर फिल्माया गया है। इससे पहले आप करीना कपूर को 'हलखट जवानी', 'फेविकोल' से सहित कई आइटम नंबर में देख चुके हैं।
इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया फेमस गाना 'चिकनी चमेली' और इससे पहले करीना की फिल्म 'रा-वन' का गाना 'छम्मक छल्लो' को भी गणेश ने ही कोरियोग्राफ किया था।
देखिये करीना कपूर का बोल्ड अंदाज़ 'मेरा नाम मैरी' में!
-
Friday, July 10, 2015


