मराठी फिल्म 'जाणिवा' ने बढ़ा दी थी सलमान की चिंता

मराठी फिल्म 'जाणिवा' ने बढ़ा दी थी सलमान की चिंता
सलमान खान को आमतौर पर अपनी फिल्म के अन्य फिल्म के साथ रिलीज होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मराठी फिल्म 'जाणिवा' उनकी 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज हो रही है, तो वह चिंतित हो उठे। 'जाणिवा' में सलमान के बहुत अच्छे दोस्त अभिनेता महेश मांजरेकर के बेटे सत्या मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं।

सलमान ने 'जाणिवा' के ट्रेलर लांच पर कहा, "एक दिन सत्या मेरे पास आया और बताया कि 'सर, मैंने एक फिल्म में अभिनय किया है और मेरी फिल्म आपकी 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज हो रही है।' मैंने पूछा, '17 जुलाई?' उसने कहा, हां। इसलिए मैंने उससे कहा, 'सत्या मेहरबानी करके तुम रिलीज का दिन बदल लो, क्योंकि हम पहले ही 'बजरंगी भाईजान' को लेकर बहुत चिंतित हैं।"

सलमान ने कहा, "इसलिए वह गया और उसने फिल्म निर्माताओं को बताया और अब फिल्म (जाणिवा) 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। शुक्रिया सत्या। मैं तुम्हारी सराहना करता हूं।"

सलमान ट्रेलर लांच पर सत्या को समर्थन देने पहुंचे थे।

End of content

No more pages to load