सलमान मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित : सिद्धार्थ

सलमान मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित : सिद्धार्थ
फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए इन दिनों वजन कम कर लिया है। उन्होंने बताया कि जब अभिनेता सलमान खान ने उन्हें इतना दुबला देखा, तो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए।

सिद्धार्थ से यह पूछे जाने पर कि क्या वह सलमान को अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' दिखाएंगे, उनका जवाब था, ''वह फिल्म में हमारे (सिद्धार्थ और अक्षय कुमार) शारीरिक सौष्ठव और हमारे एक्शन पर गौर करेंगे, क्योंकि उनको ये चीजें खास तौर पर पसंद हैं। उन्हें भी लगता है कि मैं काफी दुबला हो गया हूं, इसलिए वह मुझे सुझाव दे रहे थे। उन्हें मेरे स्वास्थ्य की चिंता थी, तो मैं जरूर उन्हें 'ब्रदर्स' देखने के लिए आमंत्रित करूंगा।''

सिद्धार्थ ने कहा कि अक्षय और उनके प्रशिक्षण का वीडियो जल्द ही रिलीज किया जाएगा और इसके लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म 'कपूर एंड संस' में अपने लुक के बारे में सिद्धार्थ ने कहा, ''मैं कमजोर सा दिख रहा हूं, फिल्म में मेरे किरदार का लुक ऐसा है। मैंने फिल्म में एक दुबले पतले लेखक की भूमिका निभाई है।''

शकुन बत्रा निर्देशित 'कपूर एंड संस' में फवाद खान, षि कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।

End of content

No more pages to load