फ्रीडा के नृत्य कौशल से अभिभूत ऋतिक

फ्रीडा के नृत्य कौशल से अभिभूत ऋतिक
शानदार नृत्य कौशल के लिए सराहे जाने वाले फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के नृत्य कौशल से अभिभूत हैं। फ्रीडा ने हॉलीवुड फिल्म 'डेजर्ट डांसर' में एक नृत्यांगना की भूमिका निभाई है।

ऋतिक ने ट्वीट किया, क्या किसी ने 'डेजर्ट डांसर' देखी? असली जुनून यही है। एक अविश्वसनीय फिल्म मैंने देखी। बेहतरीन कलाकार। पूरी टीम का उम्दा प्रदर्शन।`

उन्होंने आगे लिखा, `फ्रीडा पिंटो ने कमाल का काम किया है। कभी किसी को इस तरह नृत्य करते नहीं देखा। उन्हें बधाई और शुभकामना देना चाहता हूं, पर वह फोन नहीं उठा रहीं। शायद यह संदेश ही पढ़ लें।


निर्देशक रिचर्ड रेमंड की 'डेजर्ट डांसर' ईरान के एक युवा नर्तक अफशिन गफारियन की जीवनी पर आधारित फिल्म है, जिसने ईरान जैसे राष्ट्र (जहां नृत्य संगीत प्रतिबंधित है) में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए खुद की मेहनत और लगन से नृत्य सीखा और एक दिग्गज नर्तक बनने का सपना पूरा किया।

कहा जा रहा है कि फ्रीडा ने फिल्म में अपने किरदार एलाही के लिए कड़ा प्रशिक्षण लिया था।

End of content

No more pages to load