'बाजीराव मस्तानी' कठिन : रणवीर

'बाजीराव मस्तानी' कठिन : रणवीर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनके लिये बाजीराव की भूमिका निभाना काफी कठिन है। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रहे है । रणवीर इस ऐतिहासिक फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं।

रणवीर ने कहा '18वीं सदी का यह किरदार निभा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप सोच रहे होंगे कि मैं इतने लंबे समय से एक्शन से दूर क्यों था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं पूरी तरह से बाजीराव में व्यस्त रहा हूं। आप सभी दिसंबर में बड़े पर्दे पर एसएलबी के जादू के लिए आमंत्रित हैं।'

उल्लेखनीय है कि बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की भी अहम भूमिका है। मस्तानी का किरदार दीपिका निभा रही हैं, जबकि प्रियंका काशीबाई का किरदार निभा रही हैं, जो पेशवा की पहली पत्नी थीं। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load