बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर भावुक हो गयीं । प्रियंका ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया है, जिसमें लिखा है -डैडीज लिटिल गर्ल। प्रियंका ने टि्वटर पर लिखा, `पापा जन्मदिन मुबारक हो, मैं आधी रात को आपके बिस्तर पर कूदकर आपको जगाकर केक के साथ डराना चाहती हूं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक लिंक भी साझा किया है। वहां उन्होंने अपने पिता के साथ बीते कुछ प्यारे पल के चित्र साझा किए हैं।`
गौरतलब है कि प्रियंका के पिता डा. अशोक चोपडा का निधन वर्ष 2013 में कैंसर के कारण हुआ था। प्रियंका ने अपनी फिल्म मैरी कॉम की सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया।
पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं प्रियंका
-
Tuesday, August 25, 2015


