इलियाना को मोलभाव करना पसंद

इलियाना को मोलभाव करना पसंद
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने कहा है कि वह किसी भी सामान्य लड़की की तरह ही हैं, जिसे खरीदारी करना पसंद है और वह किसी ब्रांड के पीछे न भागकर जो भी अच्छी चीज होती है उसे खरीदती हैं, फिर चाहें वह किराने का समान ही क्यों न हो। वह अच्छी तरह मोलभाव करती हैं। इलियाना ने कहा, `मैं किसी भी सामान्य लड़की की तरह ही हूं। मुझे खरीदारी पसंद है और मैं सड़क पर खरीदारी करने के बारे में दोबारा नहीं सोचती। मुझे किराने के सामान में भी मोलभाव पसंद है और इसमें मजा आता है।`

वह राजधानी में नए ई-कॉमर्स साइट की लांचिंग के मौके पर मौजूद थीं, जिसका नाम रॉयजेज डॉट कॉम है।

'फटा पोस्टर निकला हीरो' की अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ऑनलाइल खरीदारी पसंद है।

उन्होंने कहा, `मेरे ज्यादातर दोस्त हैरान होते हैं जब वह देखते हैं कि मैं बजट में अच्छे डिजाइन कैसे खरीद लेती हूं और ऑनलाइन खरीदारी मेरी जिंदगी में दिनों-दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।`

End of content

No more pages to load