'जज्बा' में संजय दत्त नहीं

'जज्बा' में संजय दत्त नहीं
निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता ने रविवार को इस बात का खंडन किया कि उनके करीबी दोस्त अभिनेता संजय दत्त उनकी आने वाली फिल्म 'जज्बा' में कैमियो करेंगे।

संजय दत्त 30 दिनों की पैरोल पर रिहा होने के बाद फिल्म 'जज्बा' के सेट पर पहुंचे थे, जिसके बाद इन कयासों का दौर शुरू हो गया। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वापसी करने जा रही हैं।

गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, ''बावले हो गए हैं क्या सब? ये अफवाहें कहां से आती हैं?''

संजय दत्त अपनी बेटी की नाक की सर्जरी के लिए रिहा हुए हैं और इससे पहले दत्त और गुप्ता ने साथ में 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'जंग' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जज्बा' में इरफान खान और शबाना आजमी भी हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load