आलिया, दीपिका संग रोमांस के इच्छुक सूरज

आलिया, दीपिका संग रोमांस के इच्छुक सूरज
फिल्म 'हीरो' से हिन्दी सिने जगत में अभिनय करियर का आगाज करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं और उनकी इच्छा पर्दे पर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करने की है। सूरज ने कहा "मैं पूरी तरह से रोमांटिक फिल्म करना चाहता हूं, जिसमें कोई मारधाड़ न हो। नृत्य चलेगा, लेकिन मैं बॉडी बिल्डिंग और मारधाड़ के दृश्य नहीं करना चाहता।"

जब सूरज से पूछा गया कि वह पर्दे पर किन अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "दो अभिनेत्रियों के साथ- आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण।"

सूरज और फिल्म 'हीरो' की उनकी सह-कलाकार आथिया शेट्टी यहां सुभाष घई के फिल्म संस्थान में अभिनय सीखने वाले छात्रों से बातचीत कर रहे थे।

End of content

No more pages to load