'कैलेंडर गर्ल्स' पाकिस्तान विरोधी नहीं : मधुर

'कैलेंडर गर्ल्स' पाकिस्तान विरोधी नहीं : मधुर
फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' को पाकिस्तान में प्रदर्शित करना मुश्किल हो रहा है। (bollywood news) इस खबर से निर्देशक मधुर भंडारकर काफी हैरान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह फिल्म पाकिस्तान विरोधी नहीं है और सीमापार के वितरकों से फिल्म दिखाने का अनुरोध किया। भंडारकर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, `हमें बताया गया है कि पाकिस्तान में फिल्म को प्रदर्शित करने में मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय वितरकों ने सिर्फ ट्रेलर देखा है। मैं पाकिस्तान के सभी वितरकों से ईमानदारी के साथ फिल्म देखने का अनुरोध करता हूं। मैं ऐसे मुद्दों से हमेशा संवेदनशीलता से निपटता हूं।`

फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में भंडारकर ने मॉडलों की जिंदगी के पीछे की सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह फिल्म किसी की भावनाओं को आहत नहीं करती।

फिल्म 'पेज 3′ और 'फैशन' जैसी फिल्मों के लिए निर्देशक ने कहा, `मैं सभी को यकीन दिलाना चाहता हूं कि 'कैलेंडर गर्ल्स' पाक-विरोधी नहीं है और यह किसी की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाएगी। सेंसर से प्रार्थना है कि वह इसे देखें और आगे जाने दें।`

फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' भंडारकर और संगीता अहीर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। इसमें आकांक्षा पुरी, अवनी मोदी, कायरा दत्त और रूही सिंह जैसे सितारे हैं।

भारत में यह फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

End of content

No more pages to load