महेश बाबू से मिलने पहुंचे शाहरुख

महेश बाबू से मिलने पहुंचे शाहरुख
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों हैदराबाद में हैं। दरअसल हैदराबाद में वह फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान शाहरुख ने कई लोगों से मुलाकात भी की है। मुलाकात के इस क्रम में वह यहां साउथ के स्टार महेश बाबू से मिले। इस मौके पर शाहरुख ने उनसे मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही वह हैदराबादी खाने का लुत्फ उठाएंगे।


शाहरुख ने टि्वट करके ये बताया है कि महेश आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। आपके साथ ही आपकी क्रू भी गर्मजोशी के साथ मिली। जल्द ही मुलाकात होगी। हैदराबादी फूड का मजा भी उठाएंगे। अपने टि्वट के माध्‍यम से शाहरुख ने उनसे मिलने की अपनी खुशी का इजहार किया। उनका कहना है कि उनसे मिलकर वो बहुत-बहुत खुश हुए। इतना ही नहीं उनके साथ बैठकर वो हैदराबादी खाने का भी लुत्‍फ उठाना चाहते हैं।

शाहरुख के टि्वट पर महेश बाबू ने जवाब देते हुए लिखा है कि उनके लिए यह बहुत ही खुशी का मौका था, जब वो शाहरुख से अपने सेट पर मिले। उन्‍होंने बताया कि उनके आने पर उनके सेट की पूरी कास्ट और क्रू इस बात को लेकर काफी रोमांचित थी। बता दें कि महेश बाबू हैदराबाद में फिल्म 'ब्रह्मोत्सवम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load