'बिग बॉस 9' में प्रवेश चाहते हैं मीका

'बिग बॉस 9' में प्रवेश चाहते हैं मीका
पॉप गायक मीका सिंह ने टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आगामी संस्करण में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करने की इच्छा व्यक्त की है।

मीका ने संगीत कॉन्सर्ट 'सुरों के रंग कल के संग-सलाम श्री गुलशन कुमार' के दौरान कहा कि अगर वे मुझे अच्छे पैसे देते हैं तो मैं 'बिग बॉस' के घर जाने को तैयार हूं। मेरे पहुंचने पर चैनल की टीआरपी बढ़ जाएगी और यह दुनिया का नंबर एक चैनल बन जाएगा।

'बिग बॉस 9' की मेजबानी सुपस्टार सलमान खान करेंगे। इसका प्रसारण अक्टूबर में होगा। प्रतियोगियों की अंतिम सूची अभी आनी बाकी है।

End of content

No more pages to load