असफलता का दोष निर्देशक के मत्थे मढ़ना चाहिए : अनुराग

असफलता का दोष निर्देशक के मत्थे मढ़ना चाहिए : अनुराग
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि फिल्म की असफलता का दोष सिर्फ उसके निर्देशक के मत्थे मढ़ना चाहिए, क्योंकि केवल उसे ही फिल्म के लिए हां या ना कहने का अधिकार होता है।

अनुराग 'ब्लेंर्ड्स प्राइड फैशन टूर 2015' के पूर्वावलोकन पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से मानना है कि बतौर फिल्मकार मैं दूसरे लोगों की तुलना में एक बहुत अलग क्षेत्र में हूं, क्योंकि जब एक फिल्म सफल होती है तो श्रेय पूरी टीम को मिलता है, लेकिन अगर फ्लॉप हो जाए तो उसका सारा दोष निर्देशक के ऊपर आ जाता है। ना कहने का अधिकार केवल उसी के पास होता है।"

विकास बहल, मधु मंतेना और विक्रमादित्य मोटवानी जैसे फिल्मकारों के साथ मिलकर फैंटम फिल्म्स नामक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने वाले अनुराग का 'सहयोग से काम करने में पूरा यकीन है।"

उन्होंने कहा, "मेरे पास हमेशा से एक कमाल की टीम थी। मैं सहयोग से काम करने में यकीन रखता हूं।"

फैंटम फिल्म्स की पिछली फिल्म 'मसान' ने समीक्षकों से तारीफें और कान्स फिल्मोत्सव में दो पुरस्कार जीते हैं।

End of content

No more pages to load