सत्य घटना पर आधारित मेघना गुलज़ार की तलवार, बहुत ही दिलचस्प और चौका देने वाली फिल्म होगी। लेकिन इस फिल्म को दिलचस्प बनाने और सच दिखाने के लिए इसके पीछे काफी खोज औए मेहनत हुई है।
मेघना गुलज़ार ने इस घटना को पूरी तरह से समझने और सारे तथ्य जोड़ने के लिए 4 - 5 मेंबर्स की 1 स्पेशल रिसर्च टीम बनाई। इस रिसर्च टीम ने करीबन 2 साल तक इस केस पर अच्छी तरह से रिसर्च किया, जिस आधार पर उन्होंने तलवार फिल्म बनाने का निर्णय लिया।
दरअसल, ये केस बेहद ही संजीदा है इसलिए मेघना बहुत संभाल कर इस पर काम करना चाहती थी। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए वे कुछ कमी नहीं छोड़ना चाहती थी।
तलवार का लेखन विशाल भरद्वाज ने किया है और निर्देशन मेघना गुलज़ार ने। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
2 साल की रिसर्च के बाद बनी तलवार
-
Saturday, September 26, 2015


