अभी शादी के लिए तैयार नहीं आलिया

अभी शादी के लिए तैयार नहीं आलिया
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट अभी शादी करने के लिये तैयार नहीं है। आलिया भट्ट ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ऐसी चर्चा है कि वह फिल्म के सह-अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डेटिंग कर रहीं है। आलिया भट्ट का कहना है कि वह फिलहाल शादी नहीं करने जा रहीं हैं, क्योंकि शादी के लिहाज से उनकी उम्र अभी बहुत कम है।

उन्होंने कहा मैं शादी नहीं कर रही। अभी मैं इसके लिए बहुत छोटी हूं। आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शानदार के प्रमोशन में व्यस्त है। शानदार में आलिया ने शाहिद कपूर के अपोजिट काम किया है। यह फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load