'जज्बा' को यू/ए प्रमाण-पत्र

'जज्बा' को यू/ए प्रमाण-पत्र
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की आगामी फिल्‍म 'जज्‍बा' को केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए प्रमाण पत्र प्रदान किया है। संजय गुप्‍ता के निदेर्शित में बनी इस फिल्‍म में इरफान खान और शबाना आजमी भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या एक वकील के किरदार में दिखाई देंगी।

संजय गुप्‍ता ने इस जानकारी को सोशल साइट ट्विटर पर फैंस से शेयर किया है। रहस्‍य और रोमांच से भरी इस फिल्‍म गाने जो रिलीज किये गये हैं उसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है। ऐश्‍वर्या पांच साल बाद एकबार फिर बड़े पर्दे से वापसी करने जा रही है। इससे पहले वे वर्ष 2010 में ऋतिक रोशन के आपोजिट संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'गुजारिश' में नजर आई थी।

इरफान खान ने फिल्‍म में एक पलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्‍म 9 अक्‍टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

End of content

No more pages to load