बिपाशा टीवी पर सुनाएंगी डरावनी कहानी

बिपाशा टीवी पर सुनाएंगी डरावनी कहानी
बॉलीवुड में 'राज', 'क्रिएचर 3डी' और 'अलोन' जैसी डरावनी फिल्में देने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु अब हॉरर सीरिज 'डर सबको लगता है' से छोटे पर पदार्पण करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने करार पर हस्ताक्षर भी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह एक डरावना टेलीविजन शो है जिसे बिपाशा द्वारा सुनाया जाएगा।

सूत्र ने बताया, "बिपाशा इस शो की कहानियां सुनाया करेंगी। पूरा शो रचनात्मक निर्देशक की देखरेख में होगा, लेकिन अलग प्रकरणों का संचालन दूसरा निर्देशक करेगा। इसमें डरावनी कहानियों की मेजबानी देखेंगे।" हर एपिसोड में अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी और हर कहानी को एक ही कड़ी में खत्म कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार इस शो का प्रसारण नवंबर में शुरू किया जा सकता है। इसे एण्ड टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

बिपाशा के पास अभी कोई बड़ी फिल्म नहीं है। उन्हें आज कल ज्यादातर अपने दोस्त करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा जाता है। दोनों ने छुट्टियां मनाते हुए कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है। कुछ वक्त पहले बिपाशा अपने और करण के रिश्ते को लेकर भई काफी चर्चा में रही थीं। उनकी करण के सात जिम में पुल अप्स करते हुए तस्वीरें भई सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

End of content

No more pages to load