सोहा को अधिक मेकअप पसंद नहीं

सोहा को अधिक मेकअप पसंद नहीं
अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि खूबसूरती केवल बाहरी ही नहीं होती, इसलिए उन्हें ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है।

उन्होंने यहां एक हेयर सैलून के उद्घाटन के दौरान कहा, "मेरे लिए मेरे बाल और मेरी आंखें ध्यान आर्कषण करने के लिए ज्यादा जरूरी हैं। आमतौर पर मैं ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है। मैं हर रोज मस्कारा और थोड़ी-सी लिपस्टिक लगाती हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए सुंदरता सिर्फ बाहरी नहीं है। खूबसूरती, स्वस्थ त्वचा के साथ-साथ एक स्वस्थ शरीर और मन से जुड़ी होती है। जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो आप अच्छे लगते हैं। आंतरिक सुंदरता हमेशा एक व्यक्ति की उपस्थिति दर्शाती है।"

अच्छे बालों के बारे में पूछे जाने पर सोहा ने कहा, "मैं अपने बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नियमित रूप से अपने बाल धोती हूं और अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करती हूं।"

सोहा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शिवाजी लोटन पाटील की फिल्म '31 अक्टूबर' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित है।

इस साल जुलाई के प्रारंभ में फिल्म '31 अक्टूबर' की आधिकारिक स्क्रीनिंग लंदन फिल्म महोत्सव में की गई। जहां फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

End of content

No more pages to load