अमिताभ बने कोरियोग्राफर

अमिताभ बने कोरियोग्राफर
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन टेलीविजन शो 'आज की रात है जिंदगी' में एक अलग अवतार में नजर आएंगे। इससे पहले उन्हें इस रूप में कभी नहीं देखा गया है। वह इस शो को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने इसका ट्रेलर खुद कोरियोग्राफ करने का फैसला किया।

शो के ट्रेलर में अमिताभ एक लिफ्ट में डांस करते नजर आ रहे हैं। 72 साल के अमिताभ 15 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। वह शो के हर पहलू में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, फिर चाहे बात क्रिएटीविटी की हो, म्यूजिक की हो या इसका सब्जेक्ट मैटर हो।

एक सूत्र ने कहा, 'बिग बी शो के ट्रेलर के लिए कोरियोग्राफर बने हैं। उन्होंने तालियों को खुद डिजाइन करने का फैसला किया। उन्होंने तालियों के साथ नृत्य खुद कोरियोग्राफ किया।'

End of content

No more pages to load