बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के उद्धघाटन समारोह में अपने गीतों पर थिरकती नजर आ सकती है।
ऐश्वर्या चेन्नई में तीन अक्टूबर को अपने गीतों पर प्रदर्शन कर ग्लैमर का तड़का लगाने को तैयार हैं। यह उनके गीतों का मिश्रण हैं।
बताया जाता है कि कार्यक्रम की शुरुआत में ऐश्वर्या अपने हिट गीतों जैसे क्रेजी किया रेए श्डोला रे डोला और जोर का झटका जैसे गीतों पर प्रदर्शन करते नजर आ सकती हैं। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्य के पति अभिषेक बच्चन एक फ्रेंचाइजी के सह.मालिक है। अभिषेक चेन्नई टीम के सह.मालिक हैं।
ऐश्वर्या अपने पति को उत्साहित करने के लिए मंच पर प्रदर्शन करने के लिए सहमत हुईं है।
आइएसएल में अपने गीतों पर थिरकेंगी ऐश्वर्य
-
Saturday, October 03, 2015


