हवाईअड्डे से अमृता का बैग गायब हुआ

हवाईअड्डे से अमृता का बैग गायब हुआ
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिल्म अभिनेत्री अमृता राव का बैग गायब हो गया। इसमें एक लाख रूपए के महंगे फुटवियर के छह सेट बताए हैं। वह सोमवार सुबह 10.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंची थीं।

हवाईअड्डे प्रशासन को दी घटना की लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि वह तीन लगेज लेकर आई थी। बैगेज लेने कंवेयर बेल्ट पर पहुंची तो दो बैग मिले, लेकिन फुटवियर वाला बैग नहीं मिला

अमृता के साथ आए स्टाफ, क्रू मेंबर्स ने बैग ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। एयरपोर्ट प्रशासन ने उन्हें यह कहा कि बैग मिलने पर होटल पहुंचा दिया जाएगा। अमृता जयपुर ज्वैलरी शो के शूट के सिलसिले में शहर आई हैं। वह पांच दिन ज्वैलरी का शूट करेंगी

अमृता को विश्वास है कि हवाईअड्डा प्रशासन उनका बैग वापस दिलाने में मदद करेगा। "यह उनके साथ पहली घटना है जब हवाईअड्डे पर बैग खोया हो। मेरा स्टाफ केयरिंग है, लेकिन बड़े-बड़े शहरों में ऎसी छोटी-छोटी चीजें खो जाती हैं। मुझे विश्वास है हवाईअड्डा प्रशासन बैग जल्द से जल्द ढूंढ लेगा और मेरा बैग होटल तक पहुंच जाएगा।"

End of content

No more pages to load