अभिनेता अर्जुन कपूर आर.बाल्की की निर्देशन में बन रही फिल्म " की एंड का " में अहम भूमिका निभा रहे हैं, और अपनी इस फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए वे पूरी जान लगा दे रहे हैं। अर्जुन लगातार इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं इसके अलावा वे अपने अन्य कमिटमेंट को भी सामान रूप से समय दे रहे है। फिल्म "की एंड का" में एक हाईलाइट सांग है, कोरिओग्राफर बोस्को इस गाने को कोरिओग्राफ कर रहे है। अर्जुन इस सांग के लिए दिन हो या रात हो जब भी उन्हें समय मिलता है वे इस गाने के लिए अभ्यास करते हैं।
कोरिओग्राफर बोस्को का कहना है कि "अर्जुन कपूर बहुत ही मेहनती एक्टर हैं वे अपने काम को बहुत ही सहज रूप से करते हैं, इस गाने पर वे जो स्टेप्स कर रहे है वो बहुत ही मजेदार हैं। अर्जुन इस गाने के लिए रात में अभ्यास करते हैं।"
अर्जुन फिल्म की एंड का का गाने की शूट करने में बिजी
-
Sunday, October 18, 2015


