'हेट स्टोरी 3' में अंतरंग दृश्यों को लेकर सहज रहे शरमन, जरीन

'हेट स्टोरी 3' में अंतरंग दृश्यों को लेकर सहज रहे शरमन, जरीन
अभिनेता शरमन जोशी और जरीन खान को निर्देशक विशाल पांडे की आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। शरमन ने कहा कि वह और जरीन फिल्म के लिए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग के दौरान भी काफी सहज थे।

अभिनेता ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा कि मैं काफी सहज था और इसका श्रेय जरीन और सभी कर्मचारियों को भी जाता है। यह हमारे काम का हिस्सा है और हम पेशेवर हैं। उन्होंने कहा कि इन दृश्यों को उन्होंने फिल्म के बाकी दृश्यों की तरह ही किया है।

इसलिए अभिनेता शरमन जोशी और जरीन खान को निर्देशक विशाल पांडे की आगामी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

जरीन ने भी कहा कि हमने फिल्म के अंत में एक गाना शूट किया और तब तक हम एक-दूसरे को जान चुके थे, इसलिए काफी सहज थे। हम कलाकार हैं और यह हमारे काम का हिस्सा है। शरमन और जरीन अभिनीत फिल्म 'हेट स्टोरी 3' चार दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें करण सिंह ग्रोवर और डेजी शाह भी अहम भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load