क्या दीपिका ने शाहरुख से 'दिलवाले' की रिलीज तारीख बदलने को कहा?

क्या दीपिका ने शाहरुख से 'दिलवाले' की रिलीज तारीख बदलने को कहा?
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उन रपटों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए शाहरुख से उनकी आगामी फिल्म 'दिलवाले' की रिलीज तारीख बदलने का आग्रह किया था।

दीपिका ने कहा कि शाहरुख से उनके काफी अच्छे संबंध हैं और वह कभी ऐसा आग्रह नहीं कर सकतीं।

शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' और दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसम्बर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

दीपिका ने यहां आयोजित ब्लैंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015 के 11वें संस्करण के दौरान कहा, "मेरे शाहरुख के साथ व्यक्तिगत तौर पर अच्छे संबंध हैं। मैं इस तरह का काम कभी नहीं कर सकती।"

दीपिका का मानना है कि फिल्म की रिलीज तारीख तय करना निर्माता और निर्देशक का काम है।

अभिनेत्री ने कहा, "जब आप 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्म कर रहे होते हैं तो आपके पास इस तरह के काम के लिए वक्त नहीं होता। बतौर कलाकार आप ईमानदारी के साथ फिल्म में सिर्फ अभिनय कर सकते हैं और शेष निर्माताओं व निर्देशक पर छोड़ देते हैं।"

End of content

No more pages to load