बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फैशन चलन का पालन करना पसंद नहीं है। इसलिए वह कपड़ों में फैशन और अन्य चीजों को ध्यान में रखने के बजाय सहजता को चुनती हैं।
दीपिका ने अपनी नई परिधान श्रंखला 'ऑट अबाउट यू' शुरू करने वाली कहा, "कई लड़कियां फैशन पत्रिकाओं को देखती हैं और फैशन चलन का पालन करती हैं। लेकिन मैं उस समूह से ताल्लुक नहीं रखती। मैं उन लड़कियों के समूह से ताल्लुक रखती हूं, जो परिधानों में किसी भी अन्य चीज से पहले सहजता को महत्व देती हैं।"
दीपिका ने अपने परिधानों की नई श्रृंखला के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि इस लेबल के पीछे का विचार महिलाओं को स्वयं को परिभाषित करने के लिए और लड़कियों को सहज परिधानों का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित करना है। दीपिका ने कहा कि इस श्रृंखला में उनकी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से संबंधित कोई भी परिधान शामिल नहीं हैं।
कपड़ों में फैशन के बजाय सहजता का चुनाव करती हैं दीपिका
-
Wednesday, October 28, 2015



