सोनू सूद के लिए होस्ट बने बने जैकी चैन

सोनू सूद के लिए होस्ट बने बने जैकी चैन
अभिनेता सोनू सूद पिछले एक महीने से दुबई में हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन के साथ अपनी आगामी फिल्म स्टैनले टोंग'स ​की "​कुंग फु योगा​"​ की शूट के सिलसिले में व्यस्त हैं , और फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनू और जैकी के बीच ​गहरी दोस्ती हो गयी है हालही में जैकी ने सोनू, उनकी पत्नी सोनाली और दोनों बेटे ​अयान और इशांत को पिछले शुक्रवार को डिनर के लिए बहार ले गए ​। ​

सोनू सूद ने कहा कि जैकी बहुत ही अच्छे इंसान के साथ बहुत ही शानदार मेज़बान हैं , मैं हमेशा से ही उनका प्रशंशक रहा हूँ, और उनके साथ काम करना ये मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है, मैं फिल्म की शूटिंग में इतना व्यस्त था की अपने परिवार को टाइम ही नहीं दे पा रहा था, और मुझे उनकी बहुत याद भी आ रही थी इसीलिए उनकी फैमिली ​सोनू से मिलने वहा पहुंची , वे जैकी से मिलने के लिए बहुत ही उत्सुक थे, इतना ही नहीं जैकी हर किसी की टेबल पर जा कर व्यक्तिगत रूप से सहज महसूस करवा रहे थे।


दुबई के एक शानदार होटल में शानदार डिनर का इंतेज़ाम किया गया था।

सोनू का कहना है की " जैकी को इंडियन फ़ूड बहुत ही ज़्यादा पसंद हैं और मैंने उनसे वादा किया है की वे जब भी ​भारत आएंगे उन्हें तमाम प्रकार के ​भारतीय खाने की मेजबानी देंगे।

End of content

No more pages to load