अनुपम खेर ने धोनी की बॉयोपिक के लिए शूटिंग शुरू की

अनुपम खेर ने धोनी की बॉयोपिक के लिए शूटिंग शुरू की
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने निर्देशक नीरज पांडे की आने वाली फिल्म 'एम.एस.धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

अनुपम ने सोमवार ट्वीट किया, 'अपने पसंदीदा निर्देशक नीरज पांडे के साथ फिल्म 'एम.एस. धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग के लिए कोलकाता से होकर खड़गपुर जा रहा हूं। मैं धोनी के पिता का किरदार निभा रहा हूं।'

इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एम.एस. धोनी का किरदार निभा रहे हैं। धोनी की बॉयोपिक में अनुपम धौनी के पिता पान सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

अनुपम हाल ही में अपने नाटक 'मेरा वो मतलब नहीं था' के लिए विश्व दौरे से वापस आए हैं।

End of content

No more pages to load