जैकलिन के साथ बनेगी सूरज पंचोली की जोड़ी

जैकलिन के साथ बनेगी सूरज पंचोली की जोड़ी
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिज हाल ही में 'हाउसफुल 3' की शूटिंग करके लौटी हैं। दूसरी तरफ एक्टर सूरज पंचोली की फिल्म 'हीरो' रिलीज हो चुकी है। इसके बाद उन्हें एक प्रोजेक्ट और मिला है।

खबर है कि जल्द ही ये दोनों एक्टर्स एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। इससे पहले रितिक रोशन के साथ सोनम कपूर, टाइगर श्रॉफ के साथ अहमद खान, आतिफ असलम म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं।


अब जैकलिन और सूरज भी साथ नजर आ सकते हैं। यह गाना भी नब्बे के दशक का ही कोई हिट नंबर होगा। इसके पहले रितिक और सोनम फिल्म 'आशिकी" के गीत 'धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में" नजर आए थे। यह टर्की में शूट किया गया था।

जैकलिन फर्नांडिज जल्द ही एक हॉलीवुड हॉरर सीरीज में भी नजर आएंगी। पिछले दिनों जैकलिन ने इसका एक टीजर ऑनलाइन भी जारी किया था।

End of content

No more pages to load