एक्टर और एंकर मनीष पॉल ने बॉलीवुड में फिल्म 'मिकी वाइरस से डेब्यू किया था। यह साल 2013 में आई थी। अगली फिल्म 'रणबांका' है जिसमें मनीष पॉल नजर आएंगे। मगर ऐसा लग रहा है कि मनीष फिल्म को प्रमोट करने की इच्छा नहीं रखते हैं। इस महीने हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में भी मनीष नहीं पहुंचे थे।
सूत्रों ने बताया एक्टर इस बात से नाखुश है जिस तरीके से फिल्म को बाहर लाया गया है। खबरी ने बताया 'मनीष का मानना है कि एक आइटम सॉन्ग रख दिया गया है। वो भी उनकी जानकारी के बिना। कुछ सीन जिन पर बात ही नहीं हुई वो भी शामिल कर लिए गए हैं।'
मनीष ने इस बारे में बात करने से इन्कार कर दिया है। प्रोड्यूसर अजय यादव ने अलग ही कहानी बताई है। यादव ने कहा 'मनीष इन सभी बातों के बारे में जानते हैं। हमने उनसे एक सॉन्ग और कुछ सीन शूट करने के लिए समय मांगा था मगर उनका कहना था कि वो केवल छह घंटे ही दे पाएंगे। ऐसे में बिना उनके शूटिंग करना हमारी मजबूरी थी।'
उन्होंने यह भी बताया 'कांट्रेक्ट के समय ही तय हो गया था कि मनीष पॉल फिल्म के प्रमोशन के लिए पंद्रह दिन का समय देंगे। मगर अब तो वो इस काम के लिए आधा घंटा भी नहीं दे पा रहे हैं। वो मेरे फोन ही नहीं उठा रहे हैं। मैं नहीं जानता कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वो फिल्म को रिलीज करना नहीं चाहते हैं।'
अपनी ही फिल्म को प्रमोट नहीं कर रहे हैं मनीष पॉल
-
Saturday, October 31, 2015


