..इसलिए अनुपम ने मुंडवाई मूंछ

..इसलिए अनुपम ने मुंडवाई मूंछ
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में बिना मूंछों के देखा जाएगा। वह फिल्म में धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी मूंछे मुंडवा दी हैं।

अनुपम ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा "एम.एस. धोनी पर बनने वाली नीरज पांडेय की फिल्म के लिए शूटिंग की। हमेशा की तरह एक अच्छी शुरुआत। कई सालों बाद एक भूमिका के लिए अपनी मूंछे कटवानी पड़ी हैं।"

नीरज पांडेय निर्देशित 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनेशा सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

सुशांत ने एक ट्वीट में कहा कि वह अनुपम के प्रशंसक हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें उनके साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

End of content

No more pages to load