कटरीना के साथ काम करेंगी रिया कपूर!

कटरीना के साथ काम करेंगी रिया कपूर!
अभिनेत्री कटरीना कैफ को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्देशित की जाने वाली एक फिल्म की पेशकश की गई है। खबरों के अनुसार कटरीना फिल्म को लेकर विचार कर रही हैं और जल्द ही उसकी कहानी सुनेंगी। सूत्रों ने कहा, उन्हें फिल्म की पेशकश की गई है। उन्होंने अब तक इसकी कहानी नहीं सुनी है। उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है।

रिया दो फिल्मों - 'आयशा' और 'खूबसूरत' का निर्माण कर चुकी हैं और आने वाली फिल्म 'बैटल फॉर बिट्टोरा' की भी निर्माता हैं। सभी फिल्मों में सोनम ही मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन नई फिल्म के साथ रिया निर्देशक के तौर पर पर्दापण करेंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

कहा जा रहा है कि फिल्म जोया अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी होगी, हालांकि इसमें महिलाएं मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म में हुमा कुरैशी और अनुष्का शर्मा भी काम कर सकती हैं।

End of content

No more pages to load