शिवसेना विवाद के बीच फवाद खान के समर्थन में बोले सिद्धार्थ

शिवसेना विवाद के बीच फवाद खान के समर्थन में बोले सिद्धार्थ
महाराष्ट्र में शिवसेना द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने सह-कलाकार फवाद खान के समर्थन में आगे आए हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा 'कपूर एंड संस' में फवाद के साथ काम कर रहे हैं और इसमें एक्ट्रेस आलिया भटट भी हैं।

सिद्धार्थ ने 17 वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उदघाटन समारोह में संवाददाताओ से कहा, हर किसी को काम करने की स्वतंत्रता है।

उन्होंने आगे कहा कि वह हमारे साथ अभी कुछ वक्त से काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि रचनात्मकता सीमाओं को पार कर जाती है।

हाल ही में, शिवसेना ने कहा था कि वह किसी पाकिस्तानी एक्टर, क्रिकेटर या कलाकार को महाराष्ट्र की धरती पर कदम नहीं रखने देगी।

पार्टी ने प्रतिबंध की मांग करते हुए फवाद और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों पर निशाना साधा था। ये कलाकार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load