प्रियंका चोपड़ा की क्रिसमस जैसी दिवाली

प्रियंका चोपड़ा की क्रिसमस जैसी दिवाली
प्रियंका चोपड़ा दिवाली के मौके पर भले ही देश में नहीं हैं, लेकिन वह विदेश होने के बावजूद रोशनी के साथ इस त्योहार का जश्न मना रही हैं।

दिवाली के मौके पर प्रियंका ने कनाडा स्थित अपने घर को अलग अलग तरह की बत्तियों से सजा रखा है। उन्होंने कहा कि यह लोगों को क्रिसमस से पहले ही क्रिसमस का अहसास करा रहा है।

प्रियंका ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'मॉन्ट्रियल में पूरे जोरों पर दीवाली की सजावट की है। इसमें इतनी बत्तियां जलाई हैं। मेरे पड़ोसी ही नहीं, बल्कि क्रिसमस से पहले ही सभी क्रिसमस को सोच रहे हैं।'

प्रियंका ने इस साल अंर्तराष्ट्रीय टेलीविजन पर धारावाहिक 'क्वांटिको' के साथ डेब्यू किया है, जिसके चलते उन्हें अपना ज्यादातर समय विदेश में ही बिताना पड़ रहा है।

'क्वांटिको' में प्रियंका रहस्यमय अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load