शाहिद ने सेल्फी से जताया पत्नी प्रेम

शाहिद ने सेल्फी से जताया पत्नी प्रेम
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा के समक्ष अपना प्यार बयां करने के लिए एक अलग रास्ता चुना।

शाहिद ने मीरा और उनकी फैशन डिजाइनर दोस्त मीरा गुप्ता व उनके होने वाले पति मधु मंटेना की मौजूदगी वाली एक सेल्फी साझा की।

इसमें तीनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। शहिद ने यह तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

मसाबा और मंटेना इस माह के आखिर में परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि शाहिद व मीरा उनकी शादी में एक प्रस्तुति देंगे।

End of content

No more pages to load