पंजाब में नहीं होगी सलमान की 'सुल्तान' की शूटिंग

पंजाब में नहीं होगी सलमान की 'सुल्तान' की शूटिंग
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' है। मगर बावजूद इसके वो अगली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में हैं।

'यश राज फिल्म्स' के खबरी ने बताया 'अब शूटिंग का शेड्यूल हरियाणा, मुंबई और दिल्ली के करीब स्थापित कर दिया गया है। सलमान अब राजधानी में रुकेंगे।'

जानकारी के मुताबिक आमिर खान तो पहले ही यहां शूटिंग कर रहे हैं जबकि सलमान खान यहां पर नवंबर के अंत तक पहुंचने वाले थे।

प्रोडक्शन टीम के सूत्र ने बताया 'पंजाब को कैंसल कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण आमिर खान की फिल्म की शूटिंग भी पंजाब में ही होना है। ऐसे में दोनों ही सितारों के शूटिंग स्पॉट क्लैश होंगे। आमिर अभी भी 'दंगल' की शूटिंग कर रहे हैं।'

हालांकि यश राज के खबरी ने बताया 'अब हमने पूरा शेड्यूल हरियाणा, मुंबई और दिल्ली में शिफ्ट कर दिया है। पंजाब का शेड्यूल हटा दिया है। कारण कि 'दंगल' की टीम भी वहां पर ही शूटिंग कर रही है। विशेषकर लुधियाना के गांव तो बहुत ज्यादा मेल खा रहे हैं, इसलिए पंजाब को कैंसल किया गया है।'

End of content

No more pages to load