बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने इंटरनेशनल टीवी शो में व्यस्त हैं। इसके कारण उन्हें यहां से वहां लगातार ट्रेवल करना पड़ रहा है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
इस महीने के अंत में प्रियंका हिंदुस्तान आएंगी मगर फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं हो सकेंगी। खबरी ने बताया 'एक ब्रांड कमिटमेंट के कारण वो देश लौटेंगी। मगर इसके बाद ही टीवी शो की शूटिंग के लिए लौट जाएंगी।'
खबरी ने कहा 'प्रियंका ने टीवी शो के मेकर्स को कहा था कि वो उन्हें कुछ दिन के लिए भारत जाने की अनुमति दें। भारत में उन्हें एक ब्रांड की शूटिंग करना है। इसके बाद वो पुन: लौट आएंगी। वीकेंड पर प्रियंका को छुट्टी मिल गई है।'
हालांकि 'बाजीराव मस्तानी' के को-स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म रिलीज के पहले प्रियंका भी इस जोड़ी को शामिल करेंगी। हालिया इवेंट में प्रियंका के शामिल होने की संभावना थी मगर एकाएक यह संभव नहीं हो पाया।
खबरी ने बताया 'प्रियंका भी फिल्म को प्रमोट करेंगी। मगर इसका माध्यम होगा फोन। वो यहां से अपने इंटरव्यू देंगी। मगर फिल्म की टीम के साथ दिसंबर में रिलीज के कुछ दिन पहले ही जुड़ पाएंगी।'
अपनी ही फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी प्रियंका
-
Wednesday, November 18, 2015


