मेजबान के तौर पर पक्षपातपूर्ण हैं सलमान : पुनीत

मेजबान के तौर पर पक्षपातपूर्ण हैं सलमान : पुनीत
टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के घर से बाहर हुए एक्टर पुनीत वशिष्ठ का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान बतौर मेजबान पक्षपातपूर्ण है।

पुनीत ने यह भी कहा कि सलमान शो की कंटेस्टेंट मंदना करीमी की खूबसूरती के कायल लगते हैं। पुनीत ने आगे कहा, 'वह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण हैं और उन्होंने मंदना के दोहरे चेहरे को नहीं देखा है।'

'बिग बॉस' के घर से बाहर हुए पुनीत ने फोन पर बताया, 'वह सिर्फ मंदना की बाहरी खूबसूरती देख रहे हैं। वह यह नहीं देख रहे हैं कि वह क्या कर रही हैं और वह क्या हैं?'

बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर गए पुनीत वशिष्ठ ज्यादा दिनों तक घर में नहीं ठहर पाए और 15 नवंबर को बाहर हो गए।

पुनीत ने शो में मंदना को विदेशी भी कहा था, जिसके बाद सलमान ने उनकी फजीहत की थी। पुनीत के मुताबिक, अमन वर्मा और मंदना इस शो को जीत सकते हैं।

बता दें कि पुनीत ने शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में छोटी सी भूमिका निभाई थी।

End of content

No more pages to load