रिद्धिमा पंडित का रजनीकांत कनेक्शन

रिद्धिमा पंडित का रजनीकांत कनेक्शन
रिद्धिमा पंडित को आगामी टीवी शो "बहू हमारी रजनीकांत" में मुख्य भूमिका मिली है। इस नए शो से डेब्यू करने वाली रिद्धिमा बेहद खुश हैं कि उनके पहले शो का नाम साउथ के सुपरस्टार के नाम पर रखा गया है। शो में रिद्धिमा के साथ करन ग्रोवर हैं।

रिद्धिमा इससे पहले कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। "बहू हमारी रजनीकांत" में उनका किरदार सास की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली बहू का है। रिद्धिमा इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। यह शो हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ बहू द्वारा सास की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिशों और सुसराल वालों की कभी न खत्म होने वाली ख्वाहिशों का सटीक चित्रण करता है। बहुओं से कभी न खत्म होने वाली उम्मीदें ही इस शो का मुख्य विषय है। यह शो जल्दी ही लाइफ ओके चैनल पर दिखाया जाएगा।

End of content

No more pages to load