असफलताओं के बाद दबाव में रणबीर

असफलताओं के बाद दबाव में रणबीर
अभिनेता रणवीर कपूर का कहना है कि रोमांटिक फिल्म 'तमाशा' में सफलता हासिल करने का उन पर दबाव है। इन दिनों वह अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं। रणवीर ने कहा, `मेरी आखिरी तीन फिल्में 'बेशर्म', 'रॉय' और 'बॉम्बे वेलवेट' नहीं चलीं, इसलिए दवाब है, क्योंकि हम फिल्में अपने लिए नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए बनाते हैं।`रणवीर से जब पूछा गया कि असफलताओं के बाद, उन पर हिट फिल्में देने का दबाव है? इस पर उन्होंने कहा, `दर्शक और प्रशंसक जिन्हें मुझ पर विश्वास है वह कह सकते हैं कि रणवीर अच्छी फिल्में करते हैं, लेकिन जब वह सिनेमाघर में पहुंचे तो शायद उनका पैसा वसूल नहीं हुआ होगा।`

उनके करियर की सबसे बड़ी हिट 'ये जवानी है दीवानी' के बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी तीन फिल्में असफल रही।फिल्मों में चयन के बारे में 'बर्फी' के अभिनेता ने कहा, `फिल्मों को चुनने का मेरा तरीका एक जैसा है। यह ऐसा नहीं है कि एक साल पहले में कम अभिनय करता था और अब मैं ज्यादा अभिनय करता हूं। मैं जो भी करता हूं दिल से करता हूं, लेकिन इस पर मेरा नियंत्रण नहीं है कि इसका फल क्या होता है।`

End of content

No more pages to load