'फैन' की स्मृतियां जिंदा रखना चाहते हैं शाहरुख

'फैन' की स्मृतियां जिंदा रखना चाहते हैं शाहरुख
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'फैन' के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, इसलिए वह चहते हैं कि फिल्म की शूटिंग का उनका अनुभव उनकी स्मृतियों में हमेशा बना रहे।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'फैन' अगले साल 15 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। फिल्म में शाहरुख गौरव चनाना का किरदार निभा रहे हैं, जो सुपरस्टार आर्यन खन्ना का सबसे बड़ा प्रशंसक है।

शाहरुख ने आज ट्विटर पर लिखा, `कभी-कभी आप चाहते हैं कि कुछ फिल्मों का कभी अंत न हो। 'फैन' के निर्माण के दौरान उससे इसी तरह का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। यह दुखद है कि सभी अच्छी चीजों का अंत भी होता है.. जैसे जिंदगी, प्यार और हंसी।`

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'फैन' में वलूशा डिसूजा, श्रेया पिलगांवकर और योगेंद्र टीकू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस' के अभिनेता शाहरुख निर्देशक रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

End of content

No more pages to load