टेलीग्राम से प्रेम संदेश भेजते थे जीतेंद्र

टेलीग्राम से प्रेम संदेश भेजते थे जीतेंद्र
बॉलीवुड के जंपिंग जैक कहलाने वाले प्रख्यात अभिनेता जीतेंद्र ने खुलासा किया है कि अपनी पत्नी शोभा से प्रेम जताने के लिए वे उन्हें टेलीग्राम के जरिए प्रेम संदेश भेजा करते थे।

मोबाइल फोन 'वियान' के लॉन्च के मौके पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जीतेंद्र ने कहा, "हमारे दौर में अपनी पत्नी शोभा को जो तब मेरी प्रेमिका थीं, मैं टेलीग्राम के जरिए प्रेम संदेश भेजा करता था।"

जीतेंद्र ने चुटकी लेते हुए कहा, "तब अगर पूछा जाता था कि 'तुम कहां हो?', मैं कहता 'मैं फिल्म सिटी में हूं।' उस दौर में हमारे मजे थे। अगर तब आज के दौर के मोबाइल होते तो हम आसानी से पकड़े जाते।"

जीतेंद्र ने हैरानी भरे लहजे में कहा, "मुझे नहीं पता कि आज के युवा कैसे इसे आसानी से संभाल लेते हैं।"

End of content

No more pages to load