'डर', 'बाजीगर' की रीमेक को आतुर वरुण

'डर', 'बाजीगर' की रीमेक को आतुर वरुण
अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि अगर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक के चयन का मौका मिले तो वह 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में अभिनय करना पसंद करेंगे।

ये दोनों फिल्में शाहरुख खान की हैं, जिनके साथ वह फिल्म 'दिलवाले' कर रहे हैं।

रोहित शोट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की दूसरी प्रमुख जोड़ी वरुण और कृति सैनन की है। गुरुवार को फिल्म का नया रोमांटिक गीत 'मनवा इमोशन जागे' जारी हुआ।

वरुण ने अपनी कहा, "अगर मुझे अपने कॅरियर में मौका मिला तो 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में अभिनय करना पसंद करूंगा। जब भी मैं खुशी वाली फिल्में करता हूं तो चीजें अच्छी होती हैं।"

फिल्म 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' जैसी फिल्मों में अपनी हंसमुख भूमिकाओं के बाद, वरुण धवन ने 'बदलापुर' में काम किया, जिसमें वह अलग अंदाज में नजर आए थे।

फिल्म 'दिलवाले' के गीत 'मनवा इमोशन जागे' के बारे में वरुण ने कहा कि वह गीत के मुश्किल स्टंट में चोट लगने से डर गए थे।

वरुण ने कहा, "रेमो डीसूजा के साथ मेरा 13वां गीत है। उनके साथ काम करने में गर्व महसूस हुआ। रेमो ने मुझे दो फुट ऊंचे विशाल ट्रक से छलांग लगवाया। दो विशाल ट्रकों के साथ मेरी एंट्री रोहित सर का विचार है। मैं चोट लगने के विचार से थोड़ा डर गया था।"

रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load