भारत हमेशा सहिष्णु रहेगा : जावेद अख्तर

भारत हमेशा सहिष्णु रहेगा : जावेद अख्तर
असहिष्णुता के मुद्दे पर देश में छिड़ी बहस के बीच प्रख्यात लेखक व गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि भारत हमेशा एक सहिष्णु देश बना रहेगा। अख्तर ने शुक्रवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, समाज के कुछ वर्गों में असहिष्णुता की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन भारत हमेशा सहिष्णु रहेगा। अख्तर ने कहा कि पूरे देश को असहिष्णु नहीं कहा जा सकता।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों 'असहिष्णुता के कारण निराशा' के आमिर खान के बयान को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों ने उसका समर्थन किया है तो कुछ ने इसके लिए उनकी कटु आलोचना की है। इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान भी 'असहिष्णुता' को लेकर अपने बयान के बाद विवादों में घिर गए थे।

End of content

No more pages to load