शराब की लत से बेटी शाहीन ने बचाया : महेश भट्ट

शराब की लत से बेटी शाहीन ने बचाया : महेश भट्ट
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता महेश भट्ट का कहना है कि उन्हें शराब की लत से उनकी बेटी शाहीन ने बचाया। भट्ट ने ट्विटर पर बेटी शाहीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस बारे में बताया। शाहीन, महेश भट्ट और बीते जमाने की अदाकारा सोनी राजदान की बेटी हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट उनकी छोटी बहन हैं।भट्ट नेट्वीट किया, `जन्मदिन मुबारक हो शाहीन। मेरी बच्ची, मेरी परी, जिसने मुझे शराब की लत से बचाया और मेरे जीवन को नए मायने दिए।`

End of content

No more pages to load